Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey: Sanjay Singh made many revelations in the Akanksha case, the police asked - why was he undergr

Akanksha Dubey: संजय सिंह ने आकांक्षा मामले में किए कई खुलासे,पुलिस ने पूछा-क्यों था अंडरग्राउंड? दिया ये जवाब

Thu, 13 Apr 2023 07:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Apr 2023 07:10 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस ने समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार, संजय अदालत में समर्पण करने की फिराक में था। पुलिस पूछताछ में संजय सिंह ने कई बड़े खुलासे किए। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey: Sanjay Singh made many revelations in the Akanksha case, the police asked - why was he undergr
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस ने समर सिंह के बाद उसके दोस्त संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।  क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे वाराणसी से पकड़ा। संजय सिंह आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, संजय अदालत में समर्पण करने की फिराक में था। संजय को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: समर सिंह का दोस्त संजय सिंह बनारस से गिरफ्तार, आकांक्षा दुबे प्रकरण में पुलिस कर रही थी तलाश

विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में किया ये खुलासा

पुलिस की पूछताछ में संजय सिंह ने बताया कि आकांक्षा दुबे से उसकी सिर्फ एक बार मुलाकात हुई थी। आकांक्षा और उसके बीच कभी बातचीत भी नहीं होती थी। बीते 27 मार्च को मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह भूमिगत क्यों था? पुलिस के इस सवाल पर संजय ने कहा कि वह आज तक कभी कानूनी पचड़े में नहीं फंसा था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो वह डर गया था। इसी वजह से वह घर और लखनऊ स्थित ऑफिस छोड़कर मोबाइल स्विच ऑफ कर इधर-उधर छुपता फिर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Akanksha Dubey: Sanjay Singh made many revelations in the Akanksha case, the police asked - why was he undergr
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media

समर के प्रमोशन का काम देखता था

पुलिस के अनुसार, संजय सिंह जिला जेल में बंद समर सिंह के यूट्यूब चैनल के प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और मैनेजमेंट का काम देखता था। समर के लेनदेन संबंधी काम और वित्तीय मामलों में भी संजय की एक अहम भूमिका रहती है। इसी वजह से समर के चुनिंदा करीबियों में से संजय की गिनती होती है।
यह भी पढ़ें- Samar Singh: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड

Akanksha Dubey: Sanjay Singh made many revelations in the Akanksha case, the police asked - why was he undergr
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस को मिली समर सिंह की रिमांड
बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तनया गुप्ता की अदालत ने बुधवार को समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर की। समर की पुलिस कस्टडी रिमांड गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 17 अप्रैल की शाम पांच बजे समर सिंह को जिला जेल में वापस दाखिल किया जाएगा। अदालत में समर सिंह जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुआ। 


अदालत ने कहा है कि समर को कस्टडी में लेते समय और जेल में दाखिल करने के दौरान पुलिस मेडिकल मुआयना कराएगी। कस्टडी रिमांड के दौरान समर के अधिवक्ता उससे 20 मीटर की दूरी पर रह सकते हैं, लेकिन वह पुलिस के किसी काम में व्यवधान नहीं पैदा करेंगे। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान समर सिंह के साथ किसी भी तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed