फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samar Singh and Akanksha Dubey relationship will be revealed Police got custody remand

Samar Singh: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड

Wed, 12 Apr 2023 06:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 06:20 PM IST
सार

सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तनया गुप्ता की अदालत ने बुधवार को समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। अब पुलिस समर सिंह से आकांक्षा दुबे  आत्महत्या प्रकरण में पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
Samar Singh and Akanksha Dubey relationship will be revealed Police got custody remand
समर सिंह की अदालत में पेशी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तनया गुप्ता की अदालत ने बुधवार को समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर की। समर की पुलिस कस्टडी रिमांड गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 17 अप्रैल की शाम पांच बजे समर सिंह को जिला जेल में वापस दाखिल किया जाएगा। अदालत में समर सिंह जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुआ। 

विज्ञापन


अदालत ने कहा है कि समर को कस्टडी में लेते समय और जेल में दाखिल करने के दौरान पुलिस मेडिकल मुआयना कराएगी। कस्टडी रिमांड के दौरान समर के अधिवक्ता उससे 20 मीटर की दूरी पर रह सकते हैं, लेकिन वह पुलिस के किसी काम में व्यवधान नहीं पैदा करेंगे। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान समर सिंह के साथ किसी भी तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सारनाथ थाने की पुलिस ने समर सिंह की सात दिन की रिमांड अदालत से मांगी थी। पुलिस का कहना है कि समर का मोबाइल बरामद किया जाना जरूरी है। इसके अलावा समर के लखनऊ और मुंबई स्थित ऑफिस जाकर उसके व आकांक्षा के बीच हुए वित्तीय लेनदेन व फिल्मों के करार संबंधी कागजात बरामद करना है। रिमांड का विरोध फौजदारी के अधिवक्ता अनुज यादव, आशीष सिंह और विकास यादव ने किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि समर की गिरफ्तारी मोबाइल की लोकेशन की मदद से ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी-गोरखपुर जाने वाले यात्री ध्यान दें! 15 से 29 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

कोर्ट में पुलिस की दलील

Samar Singh and Akanksha Dubey relationship will be revealed Police got custody remand
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

समर सिंह को कस्टडी रिमांड में देने के लिए पुलिस की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी वंदना पाठक, उत्तम त्रिपाठी व विजय पांडेय ने अदालत के समक्ष कहा कि अभियुक्त ने बताया है कि वह अपना मोबाइल लखनऊ स्थित अपने ऑफिस में कहीं छुपा दिया है। इसके अलावा आकांक्षा दुबे के साथ पैसे के लेनदेन और फिल्म से एग्रीमेंट संबंधित कागजात मुंबई के गोरेगांव स्थित ऑफिस में वह ऐसी जगह छुपा रखा है, जिसे सिर्फ वही बरामद करा सकता है। इसलिए अभियुक्त समर सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया जाना जरूरी है।

पूरे प्रकरण पर एक नजर

Samar Singh and Akanksha Dubey relationship will be revealed Police got custody remand
होटल के कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने वाराणसी आई थीं। 27 मार्च को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह और उसके दोस्त बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होते ही समर सिंह और संजय सिंह भूमिगत हो गए। छह अप्रैल की रात गाजियाबाद में अपने रिश्तेदार के घर ठहरने गए समर सिंह को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे गाजियाबाद की अदालत में पेश कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सड़क मार्ग से बीते शनिवार की सुबह वाराणसी लेकर आई। लगभग सात घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने समर सिंह को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। उधर, संजय सिंह की तलाश में सारनाथ थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन टीमों की दबिश जारी है।

आकांक्षा की परिचित की भूमिका संदिग्ध

Samar Singh and Akanksha Dubey relationship will be revealed Police got custody remand
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की ओर से बुधवार को सारनाथ थाने की पुलिस को एक अर्जी दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में हत्या की गई थी। इस मामले में मुंबई में रहने वाली आकांक्षा की एक परिचित महिला की भूमिका संदिग्ध है। इसलिए मुंबई की उस महिला को बुला कर उससे पूछताछ की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed