फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samar Singh friend Sanjay Singh arrested from varanasi police was searching in Akanksha Dubey case

Akanksha Dubey: समर सिंह का दोस्त संजय सिंह बनारस से गिरफ्तार, आकांक्षा दुबे प्रकरण में पुलिस कर रही थी तलाश

Wed, 12 Apr 2023 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। भोजपुरी गायक समर सिंह के दोस्त और सहयोगी संजय सिंह को वाराणसी से ही गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Samar Singh friend Sanjay Singh arrested from varanasi police was searching in Akanksha Dubey case
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गायक समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को भी बुधवार की शाम गोइठहां क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा। संजय सिंह आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


संजय को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह के साथ ही उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ भी आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

अदालत में समर्पण करने की फिराक में था

संजय सिंह के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस उसकी संपत्ति की कुर्की का वारंट हासिल करने की कानूनी प्रक्रिया में लगी हुई थी। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बुधवार की शाम क्राइम ब्रांच को पता लगा कि संजय सिंह गोइठहां में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड

अदालत में समर्पण करने के लिए वह अपने करीबियों के माध्यम से किसी अधिवक्ता से मुलाकात करने शहर की ओर जाएगा। इस सूचना के आधार पर सारनाथ थाने की आशापुर चौकी के प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव, हेड कांस्टेबल रामबाबू व रामानंद यादव और क्राइम ब्रांच के दरोगा मनीष मिश्रा ने घेराबंदी कर संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

समर सिंह के चुनिंदा करीबियों में संजय की गिनती

Samar Singh friend Sanjay Singh arrested from varanasi police was searching in Akanksha Dubey case
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, संजय सिंह जिला जेल में बंद समर सिंह के यूट्यूब चैनल के प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और मैनेजमेंट का काम देखता था। समर के लेनदेन संबंधी काम और वित्तीय मामलों में भी संजय की एक अहम भूमिका रहती है। इसी वजह से समर के चुनिंदा करीबियों में से संजय की गिनती होती है।

आकांक्षा से बस एक बार मुलाकात हुई थी

पुलिस की पूछताछ में संजय सिंह ने बताया कि आकांक्षा दुबे से उसकी सिर्फ एक बार मुलाकात हुई थी। आकांक्षा और उसके बीच कभी बातचीत भी नहीं होती थी। बीते 27 मार्च को मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह भूमिगत क्यों था? पुलिस के इस सवाल पर संजय ने कहा कि वह आज तक कभी कानूनी पचड़े में नहीं फंसा था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो वह डर गया था। इसी वजह से वह घर और लखनऊ स्थित ऑफिस छोड़कर मोबाइल स्विच ऑफ कर इधर-उधर छुपता फिर रहा था।

संजय ने आकांक्षा को फोन कर धमकाया था

Samar Singh friend Sanjay Singh arrested from varanasi police was searching in Akanksha Dubey case
वाराणसी के सारनाथ थाने में आकांक्षा की मां समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा दुबे की मौत की जानकारी पाकर सारनाथ थाने पहुंची उनकी मां मधु दुबे ने संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। मधु दुबे के अनुसार, उनकी बेटी की मौत से दो दिन पहले संजय ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे आकांक्षा तनाव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed