फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी विश्वनाथ में शिवार्चनम

काशी विश्वनाथ में शिवार्चनम

Tue, 27 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ में शिवार्चनम
वाराणसी। चतुराई से गोरिया सजावा गोरिया, तीसरी अंखिया में काजल लगावा गोरिया...की धुन पर श्रोता मगन हो उठे। बाबा के गर्भगृह में सोमवार को आयोजित शिवार्चनम संध्या के दौरान डॉ. राजेश्वर आचार्य ने यह गीत प्रस्तुत किया तो सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। अगली कड़ी में उन्होंने राग मधुबनी में बड़ई सुखदाई जोगिया शिव में गौरी, गौरी में शिव के अनुपम रूप दिखाई प्रस्तुत किया। होली गीत के तहत उन्होंने फिर बाबा गौना कर ऐसी गवनवा बाड़ी ढंग ढंग बेढंग, कई बहुरंगे साथी बने बाराती...पेश किया। समापन काशी नगरिया के जोड़ नाही ह...से किया। तबले पर नंद किशोर, वायलिन पर सुखदेव मिश्र, हारमोनियम पर नागेंद्र शर्मा ने संगत की।
विज्ञापन

बाबा के गौने पर पूरा रेडजोन संगीतमय शिव प्रस्तुतियों से रससिक्त रहा। बाबा दरबार में रजत पालकी पहुंचने के बाद शिवार्चनम संध्या आरंभ हुई। कार्यक्रम का आरंभ कमिश्नर एवं न्यास अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अर्चक श्रीकांत मिश्र व टेक नारायण के मंगला चरण से संगीत के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संगीत की प्रस्तुतियों के तहत डॉ. सुप्रिया साह ने सितार वादन कर राग पुरिया में कल्याण बजाया। अगली प्रस्तुति में गौरव सौरव ने शिव वंदना और फिर शिव तांडव पेश किया। अगली कड़ी में डॉ. विधि नागर ने कथक पेश किया। उन्होंने कत्थक में टुकड़ा, परन, तिहाई की बेहतनी प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों का स्वागत कमिश्नर व न्यास अध्यक्ष ने किया। मंच संचालन प्रीतेश आचार्य एवं अंकिता खत्री ने किया। इस दौरान राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, डीएम योगेेश्वर राम मिश्र, न्यास अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, न्यासी प्रदीप बजाज, राजकृष्ण मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed