फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चोरी की बाइक ओएलएक्स पर बेचने वाले हत्थे चढ़े

चोरी की बाइक ओएलएक्स पर बेचने वाले हत्थे चढ़े

Wed, 19 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक ओएलएक्स पर बेचने वाले हत्थे चढ़े
वाराणसी। इस्तेमाल किए गए सामान को बेचने के लिए मशहूर ऑनलाइन कंपनी ओएलएक्स के माध्यम से चोरी बाइक बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने सोमवार की रात छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त लोहता के चंदापुर केराकत के नीरज सिंह और मिर्जापुर के जिगना के चेहरा गांव के नीतेश पांडेय के तौर पर हुई है। नीरज और नीतेश के खिलाफ जिले के साथ ही मिर्जापुर में भी मुकदमे दर्ज हैं और दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भेलूपुर अखिलेश सिंह ने मंगलवार को लंका थाने पर पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लौटूबीर पुलिया के पास चोरी की बाइक के साथ दो लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर लंका देवेंद्र सिंह और डाफी चौकी प्रभारी रामजन्म यादव ने घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हाईस्कूल पास हैं और शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चुरा कर ओएलएक्स पर उसकी फोटो डालते हैं। ग्राहक तय होने पर वे उसे बाइक बेच देते हैं। दोनों ने बताया कि ग्राहकों को वे बाइक के फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर आरटीओ के दलालों की मदद से तैयार कराकर देते हैं। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आदित्य नगर स्थित एक खंडहर से चोरी की पांच और बाइक बरामद की। बरामद हुई छह बाइक में चार पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दर्ज था। क्षेत्राधिकारी भेलूपुर ने बताया कि पूछताछ में दोनों के गिरोह के सदस्यों के संबंध में भी जानकारी मिली है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन


एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाला गिरफ्तार
रामनगर (ब्यूरो)। चौक स्थित एसबीआई के समीप से मंगलवार को रामनगर पुलिस ने राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर एक निवासी विकास सेठ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रामनगर राजीव सिंह ने बताया कि विकास एटीएम बदलकर बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सदस्य है। इस गैंग के लोग एटीएम रूम के भीतर भोलेभाले लोगों की मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल देते हैं। विकास के पास से पुलिस ने 10 हजार रुपया, तीन एटीएम कार्ड और एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed