{"_id":"5c16b78abdec2256f13a4916","slug":"21544992650-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नाकामियों को जनता तक ले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नाकामियों को जनता तक ले जाएं
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने रविवार को परेड कोठी में बैठक कर कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चार्ज किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दें। सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएं। किसानों की कर्ज माफी के नाम पर जिस प्रकार का खिलवाड़ सरकार कर रही है उसे जनता को बताएं।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पटेल बाहुल्य इलाकों में सदस्यता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। किसानों के मसले पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। केवल चुनिंदा किसानों का ऋण माफ किया गया है। गरीब और कामगारों के लिए सरकार काम नहीं कर रही हैं। केवल पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रही है। इसके पूर्व उन्होंने मलदहिया चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ललिता घाट स्थित सर्वदलीय धरने में शामिल हुई।