फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फिर चढ़ा पारा, जनजीवन बेहाल

फिर चढ़ा पारा, जनजीवन बेहाल

Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फिर चढ़ा पारा, जनजीवन बेहाल
ज्ञानपुर। मानसून की आस लगाए लोगों को चेहरे भीषण गर्मी और तेज धूप से झुलस रहे हैं। पिछले दिनों मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिली थी लेकिन अब गर्मी फिर कहर बरपाने लगी है। बुधवार को जिले का तापमान दो डिग्री बढ़ कर 43 डिग्री पर पहुंच गया। दिन भर तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन झुलसता रहा। उमस बढ़ने से घरों में भी लोग बेचैन रहे।
विज्ञापन

गर्मी कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सुबह से ही उमस और गर्मी ने सामान्य जनजीवन को जकड़ लिया। सात बजे से ही सूर्यदेव की आग उगलती तल्खी पूरे दिन जनजीवन पर बरसती रही। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। पिछले तीन-चार दिनों से 40 से 41 डिग्री के आसपास तापमान रह रहा था। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। इस दौरान गर्म हवाएं भी जनजीवन को झुलसाती रहीं। घर से बाहर निकलने की हिम्मत लोग बड़ी मुश्किल से जुटा पा रहे थे। इसके चलते दिनभर सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। कड़ी धूप मानो आसमान से शोलों की बरसात का एहसास दिला रही हो। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घर से बाहर निकलीं महिलाएं और युवतियां सिर से पांव तक कपड़े से ढंकी रहीं। पिछले तीन-चार दिनों से आसमान में छिटपुट बादल देखे जा रहे हैं, लेकिन बारिश की संभावना कहीं नहीं दिखती। हालांकि मौसम के जानकारों का मानना है कि मौसम कभी भी करवट ले सकता है और दो-चार दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है। बारिश होने के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed