फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आजमगढ़ में तैनात टीएसआई के बेटे के खोए मोबाइल से मांगी गई रंगदारी

आजमगढ़ में तैनात टीएसआई के बेटे के खोए मोबाइल से मांगी गई रंगदारी

Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में तैनात टीएसआई के बेटे के खोए मोबाइल से मांगी गई रंगदारी
वाराणसी। गाजीपुर जिले के जमानियां स्थित हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह को आजमगढ़ में तैनात टीएसआई के बेटे के खोए हुए मोबाइल से कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। कॉल जमानियां रेलवे स्टेशन के पास से की गई थी। इस बात की तस्दीक होने पर लंका पुलिस की एक टीम जमानियां रवाना की गई। आसपास क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले तीन युवकों से पूछताछ की गई। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस यह नहीं पता लगा सकी कि डॉ. सिंह को किसने कॉल कर रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत सामने घाट क्षेत्र के जानकी नगर कॉलोनी निवासी डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह को 10 मई की शाम तीन बार कॉल कर 24 लाख रुपये रंगदारी देने को कहा गया। रंगदारी न देने पर डॉ. सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी गई। शनिवार को लंका थाने में अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लंका पुलिस तफ्तीश में जुटी तो सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी उसे 2017 से चंदौली के सकलडीहा में रह कर पढ़ाई करने वाला टीएसआई का बेटा इस्तेमाल करता था। नौ मई को उसका मोबाइल खो गया था। इसके बाद उस मोबाइल से 10 मई को सिर्फ डॉ. सिंह को कॉल की गई। हालांकि पुलिस यही मान रही है कि कॉल करने वाला या उसका करीबी हिंदू पीजी कॉलेज में पढ़ाई करता है। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि पुलिस की दो टीमें प्रकरण की तफ्तीश कर रही हैं। जल्द ही खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed