फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मतदाताओं के बीच राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जाएं कार्यकर्ता

मतदाताओं के बीच राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जाएं कार्यकर्ता

Tue, 30 Apr 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं के बीच राष्ट्रवाद के  मुद्दे पर जाएं कार्यकर्ता
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण में मतदान वाली संसदीय सीटों पर मजबूत प्रदर्शन के लिए सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी क्षेत्र के लोकसभा प्रभारियों की बैठक की। इसमें शाह ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच राष्ट्रवाद के मुद्दे के साथ जाएं और उनसे चर्चा करें।
विज्ञापन

शिवाला इलाके के होटल में आयोजित बैठक में शाह ने कहा, पीएम मोदी के 5 साल के कार्यकाल में देश के गौरव बढ़ाने वाले कामों को बताया जाए। पीएम ने विदेश दौरों से विश्व बिरादरी में भारत के बढ़े गौरव को जनता तक पहुंचाएं। चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के मतों में बिखराव जरूरी है। जिन जगहों पर सपा या बसपा प्रत्याशी नही हैं, वहां के कार्यकर्ताओं में आक्रोश होगा, इसका फ ायदा उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, बसपा के मत सपा के साथ और सपा के मत बसपा के साथ नहीं जाने चाहिए। इसके लिए मजबूत कार्ययोजना के साथ काम करना होगा। 51 फीसदी मत हासिल करने के लिए बूथों की जीत को जरूरी बताते हुए कहा, पिछले चुनाव में पूर्वांचल की 26 सीटों में 25 भाजपा के खाते में थी। इसमे किसी कीमत पर कटौती नही होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रत्याशियों की चुनाव खर्च की सीमा है और इसका ध्यान प्रभारियों को रखना है। कम खर्च में चुनाव प्रबंधन के लिए कार्यकर्ताओं को कमान संभालनी होगी। इसमें डोर टू डोर जनसंपर्क से इसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चुनाव प्रबंधन से जुड़े काशी क्षेत्र के प्रयागराज, चंदौली, जौनपुर, सुल्तानपुर, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, गाजीपुर, अमेठी सहित काशी क्षेत्र के जिलों के प्रभारियों और इन जिलों के लोकसभा प्रभारियों को बुलाया गया था। स्थानीय नेताओं, विधायकों व पदाधिकारियों को बैठक में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed