{"_id":"5a9311a14f1c1b805a8bbc93","slug":"131519587745-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरई में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरई में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के सरई मिश्रानी गांव में शनिवार की रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। सुबह खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद नई प्रतिमा लगवाई गई और नाराज ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।
सरई मिश्रानी के दलित बस्ती के पास भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी थी, जिसे शनिवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह गांव के लोग उधर से गुजरे तो प्रतिमा टूटी देख अवाक रह गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में यह खबर फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। जानकारी मिलने पर एसओ गोपीगंज सुनील कुमार वर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दूसरी प्रतिमा मंगवाकर लगवाई, तब लोग शांत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी किसी ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी थी। इसके बाद पुलिस दूसरी प्रतिमा स्थापित कराई थी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि पुलिस तफ्तीश कर रही है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।