{"_id":"596e6bc24f1c1bc9228b4702","slug":"131500408770-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति का ब्यौरा न देने वालों को नहीं मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपति का ब्यौरा न देने वालों को नहीं मिलेगा वेतन
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले के जिन पुलिसकर्मियों ने अभी तक अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा विभाग को नहीं दिया है, अगस्त महीने से उनकी तनख्वाह रोक दी जाएगी। एसएसपी के इस आदेश के बाद संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि राजपत्रित और अराजपत्रित सभी श्रेणी के पुलिसकर्मियों को उनकी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा विभाग को देना है। इस संबंध में निर्देश जारी होने के बाद भी कई पुलिसकर्मी अभी तक अपनी संपत्ति से संबंधित ब्यौरा नहीं उपलब्ध कराए हैं। एसएसपी ने बताया कि संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले ऐसे सभी पुलिसकर्मियों का वेतन अगस्त माह से रोक दिया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों को विभाग को बताना होगा कि उनकी आय कितनी है और उसके सापेक्ष चल-अचल संपत्ति कितनी है। ऐसे में जिन पुलिसकर्मियों ने भ्रष्टाचार कर आलीशान मकान, जमीन, जेवरात और एसयूवी वाहन खरीद रखे हैं वो अब ब्यौरा देने में घबरा रहे हैं।