{"_id":"0cd5b6359330aa174df861548b5b83a8","slug":"-hindi-news-296","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में पढ़ाएंगे हिंदी, साझा करेंगे अनुभ्ाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान में पढ़ाएंगे हिंदी, साझा करेंगे अनुभ्ाव
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के विदेशी भाषा
विज्ञापन
विभाग में गुरुवार को जापान फाउंडेशन व विदेशी भाषा विभाग के संयुक्त
तत्वावधान में जापानी सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ
कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच
सांस्कृतिक और साहित्यिक संबंध काफी पहले से रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीएचयू अभी जापान के साथ और शैक्षणिक व शोध के क्षेत्र में समझौते करेगा। यही नहीं इस समझौते के तहत जापान में हिंदी पढ़ाने के लिए बीएचयू के शिक्षकों को भी वहां भेजा जाएगा। जापान फाउंडेशन के निदेशक योजीरो तनाका ने बताया कि फरवरी में ही फाउंडेशन की ओर से बीएचयू में जापान की सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत फोटो प्रदर्शनी के रूप में दिखेगी।
इससे बीएचयू के छात्र-छात्राएं जापान के बारे में न केवल जान समझ सकेंगे बल्कि सांस्कृतिक समन्वय की कोशिश भी परवान चढ़ेगी। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. विनोदानंद तिवारी ने किया। उद्घाटन के बाद जापानी फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज, कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, डॉ. प्रवीण राना, डॉ. संजय सिंह, सुजुकी चियाकी आदि मौजूद रहे। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यशाला के साथ जापानी कैलीग्राफी और जापान के पारंपरिक खेल होंगे।