फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   teacher

हिंदी का टीचर नहीं लिख पाया ‘साक्षरता’

Sat, 24 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 24 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
teacher
मियागंज। सचिव के आने से पहले मियागंज ब्लाक के लोहिया गांव कादिरपुर के जूनियर विद्यालय में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने हिंदी टीचर की क्लास ली। वह साक्षरता शब्द नहीं लिख पाए। इसके अलावा गणित के कुछ सवाल भी हल नहीं कर पाया। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से टीचर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सचिव सिंचाई व जलसंसाधन और जिले के नोडल अफसर धीरज साहू को मियागंज ब्लाक के लोहिया गांव कादिरपुर का निरीक्षण करना था। सचिव के आने की सूचना पर बीएसए सुबह ही प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। यहां पर कक्षा 1 व 2 के बच्चे से 20 को पहाड़ा सुनाने को कहा तो बच्चों ने तुरंत पहाड़ा सुना दिया।
विज्ञापन


एक बच्चे ने तो बकायदा माइक पर बोलकर पहाड़ा सुनाया। यहां से 200 मीटर दूर जूनियर स्कूल पहुंचे। यहां पर रजिस्टर्ड 143 बच्चों में मात्र 46 ही उपस्थित मिले। विद्यालय में प्रधानाध्यापक का चार्ज सहायक टीचर राकेश सिंह के पास था। बीएसए ने पहले बच्चों से कुछ पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बच्चे जवाब नहीं दे पाए तो बीएसए ने राकेश की क्लास लेनी शुरू की। उन्होंने सहायक टीचर से पूछा, कौन सा विषय पढ़ाते हो। शिक्षक ने हिंदी व गणित पढ़ाने की जानकारी दी। इस पर बीएसए ने उन्हें हिंदी के चार शब्द लिखने को कहा।


बताया जाता है कि हिंदी के टीचर राकेश साक्षरता शब्द के साथ तीन अन्य शब्द भी नहीं लिख पाए। इसके अलावा सहायक टीचर गणित के कुछ सवाल भी हल नहीं कर पाए। बीएसए ने राकेश कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed