Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गंगा में की 24 घंटे तलाश, न डूबा व्यापारी मिला और न ही कार

Sun, 01 Nov 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
एसओ ज्ञानेंद्र कुमार से बात करते लापता व्यापारी के पिता पप्पू गौड़। संवाद
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर कटी सड़क से एक कार गंगा नदी में गिर गई थी। साथी तो तैरकर नदी से बाहर आ गया, लेकिन सफीपुर निवासी जूता-चप्पल व्यापारी कार सहित डूब गया था। हादसे के बाद से डूबे व्यापारी और कार की तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों ने एक किलोमीटर में तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। पिता ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि रविवार को पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन

सफीपुर निवासी जूता-चप्पल व्यवसायी तरुष (25) शुक्रवार को साथी विजय शंकर निवासी हिलौली थाना मौरांवा के साथ कार से काम के सिलसिले में शुक्रवार शाम शिवराजपुर कानपुर जा रहे थे। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर नया बंगला हिंदूपुर के पास कटी सड़क से कार अनियंत्रित होकर कार गंगा नदी में गिर गई थी। हादसे में विजय शंकर तो बच गए लेकिन तरुष कार समेत गंगा में डूब गया। शुक्रवार रात में ही एसओ ज्ञानेंद्र कुमार पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम और शुक्लागंज से आठ गोताखोरों को बुलाकर शुक्रवार दिन-भर, नदी में कार और व्यापारी तरुष की तलाश की गई। एक किलोमीटर के दायरे में नदी के अंदर तक तलाश करने के बाद भी कुछ भी पता नहीं चला। लापता तरुष के पिता पप्पू गौड़ व बहन नूपुर ने घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई है। पिता ने बताया कि वह रविवार को पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवसायी व कार की तलाश जारी है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले-लखनऊ के प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं कुछ लोग
लापता व्यापारी तरुष के पिता पप्पू गौड़ ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है। बताया कि बेटा आरुष जानता था कि यह सड़क कटी है और कार तो दूर बाइक भी नहीं निकल सकती। इससे पहले भी वह कई बार कानपुर गया तो चकलवंशी से बिठूर वाले रास्ते से गया। बताया कि उन्हें शक है कि जमीन के चल रहे पुराने विवाद या लखनऊ में खोले गए जूते-चप्पल के थोक व्यापार की रकम हड़पने के लिए साजिश रचकर बेटे के साथ घटना की गई है। बताया कि बेटे के खाते में जमा 24 लाख रुपये की किसी भी तरह की निकासी पर बैंक से रोक लगवा दी है। बताया कि उन्होंने 2015 में लखनऊ में बुद्धेश्वर के पास दो प्लॉट खरीदे थे। उनकी मौजूदा कीमत तीन करोड़ रुपये है। कुछ लोग उसपर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। कई बार घर पर चढ़ाई की और उन्हें व उनके बेटे को धमकाया भी गया। उन्हीं लोगों पर साजिश रचने या दो साल पहले लखनऊ में सैनिक स्कूल के पास 42 लाख की दुकान खरीदकर उसमें जूता-चप्पल का थोक का काम शुरू किया था। साथी विजय शंकर, सप्लाई और रुपयों के लेनदेन का काम करता था।


तेज बहाव से नदी में गहराई तक नहीं जा सके गोताखोर
पुलिस सफीपुर से घटना स्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। एसओ ने बताया कि व्यापारी की फोर्ड की फिएस्टा कार सफीपुर से बांगरमऊ की ओर जाते दिखी है। रूट पर कैमरे बहुत कम हैं फिर भी जहां भी हैं उनकी जांच की जा रही है। बताया कि एसडीआरएफ के जवानों ने ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ भी नदी में तल की तरफ जाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि ऊपर की ओर फेंक देता है। पुलिस का कहना कि रविवार को भी तलाश जारी रहेगी।

एसओ ज्ञानेंद्र कुमार से बात करते लापता व्यापारी के पिता पप्पू गौड़। संवाद

एसओ ज्ञानेंद्र कुमार से बात करते लापता व्यापारी के पिता पप्पू गौड़। संवाद

एसओ ज्ञानेंद्र कुमार से बात करते लापता व्यापारी के पिता पप्पू गौड़। संवाद

एसओ ज्ञानेंद्र कुमार से बात करते लापता व्यापारी के पिता पप्पू गौड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed