{"_id":"6ae64d2714d132e51808144a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1055-1700027-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जालौन के घनश्याम बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जालौन के घनश्याम बने दंगल केसरी
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। न्योतनी नगर पंचायत में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जालौन के घनश्याम ने औरैया के जीतू को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
दंगल में जालौन, बांदा, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, नेपाल समेत कई जनपदों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। जनपद के होशियार नगर निवासी पिंकू ने रायबरेली के मनोज को और रफीगढ़ी के खरचू ने नेपाल के शंकर थापा को पटकनी दी। औरास के सैदापुर के विजय कुमार ने मलिहाबाद लखनऊ के शिशुपाल को हराया। इससे पहले दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश कनौजिया ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कराया। विजेता को अध्यक्ष ने नकद धनराशि और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। हरिप्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह, सतीश, दीपू सिंह, विनीत कुमार मौर्य, हसीन उल्ला आदि मौजूद रहे।