Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 40 दिन में नहीं भर पाए 1052 किमी सड़कों के गड्ढे

Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
मुर्तजानगर-रुपऊ मार्ग में गड्ढे में भरा पानी। संवाद
उन्नाव। अब इसे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अफसरों की निगरानी में लापरवाही कहें या ठेकेदारों की हीलाहवाली, 40 दिन में जनपद की 1052 किमी की सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पाए हैं। 31 अक्तूबर तक 85 फीसदी ही काम पूरा कर पाए हैं। अभी भी 158 किमी के सड़कों के गड्ढे लोगों को आवागमन में दर्द दे रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस बार 22 जून से मानसून सक्रिय होना शुरू हुआ था। बारिश से खराब हुई सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के सर्वे में प्रांतीय में 550 व निर्माणखंड में 502 किमी सड़कों में गड्ढे पाए गए थे। इसमें राज्यमार्ग से लेकर जिला, अन्य जिला व संपर्क मार्ग शामिल किए गए थे। पीडब्ल्यूडी ने बजट 2.60 करोड़ से 22 सितंबर के आसपास गड्ढों की पैचिंग शुरू कराई थी।
विज्ञापन

पहले 20 अक्तूबर तक काम पूरा करने की डेटलाइन थी। तय समय पर मात्र 50 फीसदी ही काम पूरा हो पाने पर समयसीमा बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई थी। यह समय भी शनिवार को पूरा हो गया पर शत-प्रतिशत सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाईं। तय समय पर 894 किमी तक के ही सड़कों के गड्ढे भर पाए हैं। अभी भी 158 किमी की सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इंसेट-1
एक्सईएन बारिश पर फोड़ रहे ठीकरा
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तय समय पर काम पूरा न होने का ठीकरा बारिश पर फोड़ रहे हैं। एक्सईएन हरदयाल अहिरवार का कहना है कि पहले 23 से 26 सितंबर के बीच जोरदार बारिश हुई थी। इसका असर कई दिनों तक रहा था। इसी कारण काम बंद हो गया था। इधर, तय समय पर काम पूरा हो जाता लेकिन 29 अक्तूबर से फिर मौसम खराब हो गया। मौजूदा समय में काम बंद हो गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा, वैसे ही दो से तीन दिन में शत प्रतिशत सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed