{"_id":"6ae64d4f247d428dfe04f17c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-160570-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
विज्ञापन
लौह पुरुष के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा। स्रोत: कार्यक
उन्नाव/बांगरमऊ। राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजकीय पॉलीटेक्निक दही चौकी में कौशल प्रशिक्षण योजना का भी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से युवाओं से संवाद कर कौशल विकास पर जोर दिया।
आवास विकास कॉलोनी बाईपास पर स्थित स्मारक स्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने सरदार पटेल के भित्ति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा, ईओ राम आसरे कमल सहित नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। बांगरमऊ के पटेल तिराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान समिति ने यज्ञ के बाद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक श्रीकांत कटियार और एसडीएम बृजमोहन शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। बीघापुर के पटेल चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार अनुज तिवारी को सम्मान दिया गया। नवाबगंज ब्लॉक में बीडीओ शशांक चौधरी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
फोटो-33- सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर विधायक। स्रोत: कार्यकर्ता
सरदार पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण
उन्नाव। सरदार पटेल की जंयती के अवसर पर आवास विकास स्थित पटेल पार्क में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सदर विधायक ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन और राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। महापुरुषों की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से जोड़ने का काम करती हैं। इस मौके पर अशोक पटेल, रामसुमेर सिंह, रश्मि मोहन अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
कौशल प्रशिक्षण योजना
राजकीय पॉलीटेक्निक दही चौकी में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कौशल विकास और रोजगार के महत्व पर विचार साझा किए। सीडीओ कृतिराज सहित संस्थान के अधिकारियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। (संवाद)