फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   first in old uniform students reached school

पहले दिन पूरानी यूनिफार्म में स्कूल पहुंचे बच्चे

Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
first in old uniform students reached school
स्कूल में पढ़ते बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होने के कारण न तो बच्चों को नई किताबें मिल पाईं और न ही ड्रेस। इससे स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का कोई खास असर नहीं दिखा। समय में परिवर्तन होने से परिषदीय स्कूलों के बच्चे सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचे। पढ़ाई कर रह बच्चों को देखकर यह साफ जाहिर हो रहा था कि परीक्षा समाप्त होने का उन पर कोई असर नहीं है। डायट कैंपस के प्राथमिक स्कूल में कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे बच्चों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो किताबें रोज पढ़ते थे उन्हीं से पढ़ाई करनी पड़ रही है। पढ़ाई के दौरान कक्षा तीन के बच्चों ने अपने सीनियर कक्षा चार के बच्चों से किताबें लेकर पढ़ीं। वहीं कक्षा चार व पांच के बच्चे साथ पढ़ते नजर आए। स्कूल की प्रधान टीचर पूनम मिश्रा से जब कक्षा पांच के बच्चों के न जाने के विषय में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में सभी बच्चों को टीसी दे दी जाएगी। तब वह आगे की कक्षाओं में अपना प्रवेश कराएंगे। तब तक वह अपने मन से पढ़ने आ रहे हैं।  
विज्ञापन


स्कूलों में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
नए शिक्षा सत्र के साथ ही स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सत्र के पहले दिन डायट कैंपस में दो बच्चों का नामांकन हुआ। वहीं आवास-विकास मोहल्ले के प्राथमिक स्कूल में तीन छात्रों ने नामांकन कराया। इसके साथ ही जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात अनुदेशक छात्र संख्या सौ पूरी करने में लग गए हैं। शासन के निर्देशानुसार जिन उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या सौ पूरी न हुई वहां अनुदेशकों को हटा दिया जाएगा। इसके चलते अनुदेशक भी परेशान हैं। अनुदेशकों की माने तो छात्र संख्या सौ पूरी करने में बीईओ उनकी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


रैली निकाल अभिभावक ों को किया जागरूक
उन्नाव। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत हसनगंज ब्लॉक के बारा बुजुर्ग प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने रैली निकाली। घर-घर जाकर बच्चों ने अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेज तक पढ़ाने लिखाने के लिए जागरूक किया। रैली को ग्राम प्रधानपति जसवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों हाथों में ‘बेटा बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान’‘बेटी एक अगर पढ़ जाती, दो परिवारों का भाग्य जगाती’ आदि स्लोगनों से ग्रामीणाें को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed