Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सरे के नहीं इंतजाम, दांतों की नहीं हो पा रही जांच

Sat, 21 Nov 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
डेंटल ओपीडी में मरीज को इलाज देते डॉ. अवनीश। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल की डेंटल ओपीडी में हर दिन तकरीबन 60 से 70 मरीज दांत दर्द, सड़न, सूजन और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का इलाज कराने आते हैं। इसके बावजूद अस्पताल में डेंटल एक्सरे (ओपीजी) की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में डॉक्टरों को दांतों की जड़ों, जबड़े की हड्डियों और अंदरूनी संक्रमण की स्थिति जानने में परेशानी होती है। मरीजों को जांच के लिए निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। इससे इलाज में देरी होने के साथ ही उनकी जेब पर भी बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


मिठाई, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड स्नैक्स के बढ़ते सेवन के साथ दांतों की नियमित सफाई और समय पर जांच नहीं कराने से मुंह संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। दांतों में सड़न, दर्द, मसूड़ों से खून आना और सूजन जैसी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल आते हैं। बीमारी की गंभीरता और दांतों की अंदरूनी स्थिति का पता लगाने के लिए डॉक्टर ओपीजी एक्सरे कराने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन


ओपीजी एक्सरे से दांतों की जड़ों में संक्रमण, छिपी सड़न, फोड़े, जबड़े की हड्डी को हुए नुकसान और दांतों की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलती है। रूट कैनाल, दांत निकालने और मसूड़ों की गंभीर बीमारियों के इलाज में भी यह जांच उपयोगी होती है लेकिन जिला अस्पताल में यह सुविधा नहीं होने से मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ती है। निजी क्लीनिकों में जांच और इलाज का खर्च अधिक होने के कारण कई मरीज एक्सरे कराने से बचते हैं। इससे बीमारी की सही पहचान और उपचार प्रभावित होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीरियोडेंटल मरीजों की बढ़ती परेशानी

पीरियोडेंटल रोग मसूड़ों के साथ दांतों को सहारा देने वाली हड्डियों को भी प्रभावित करता है। इस बीमारी में मसूड़ों से खून आना, बदबू, सूजन और दांतों का हिलना जैसी समस्याएं होती हैं। समय पर उपचार नहीं मिलने पर दांत गिरने तक की नौबत आ सकती है। ओपीजी जांच से हड्डियों को नुकसान और संक्रमण की स्थिति का आकलन करने में मदद मिलती है। इसके आधार पर डॉक्टर उपचार की दिशा तय कर सकते हैं।


बच्चों के स्थायी दांतों पर भी खतरा

डेंटल ओपीडी में रोजाना पांच से दस बच्चे भी दांतों की सड़न और संक्रमण की समस्या लेकर पहुंचते हैं। बच्चों में चॉकलेट, मिठाई और अन्य मीठे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन तथा नियमित ब्रश नहीं करने से दूध के दांत प्रभावित हो रहे हैं। समय पर संक्रमण की पहचान और उपचार नहीं होने पर आने वाले स्थायी दांतों के विकास पर भी असर पड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में जिला अस्पताल में ओपीजी एक्सरे की सुविधा शुरू होने से मरीजों को समय पर जांच और बेहतर उपचार मिलने में मदद मिल सकती है।
शासन को पत्र भेजकर डेंटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
डॉ. एसके शुक्ला, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed