{"_id":"6b00a2d18c840f1c2c0410fa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-161648-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नदी बेतवा के झाबर मां बाजे घूमि-घूमि तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नदी बेतवा के झाबर मां बाजे घूमि-घूमि तलवार
विज्ञापन
आल्हा गायन करते कलाकार। संवाद
बीघापुर। नसीरपुर गांव स्थित बाबा लटियारेश्वर मंदिर में शुक्रवार को 26वें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध आल्हा गायक जयशंकर त्रिवेदी ने बेतवा नदी की लड़ाई का वर्णन कर लोगों में जोश भर दिया। आल्हा सम्राट की उपाधि से सम्मानित लल्लू बाजपेई के नाती नयन बाजपेई ने भी आल्हा गाया। कलाकारों ने धनुष भंग लीला का मंचन किया।
जयशंकर त्रिवेदी ने बेतवा नदी की लड़ाई का वर्णन करते हुए वीर योद्धाओं के शौर्य और पराक्रम का बखान किया। उनकी प्रस्तुति नदी बेतवा के झाबर मां बाजे घूमि-घूमि तलवार। लईका तेगा लाखन चलिभे नदिया अटे बराबर जाय। मारे मारे तलवारिन के कितने ज्वान दियो गिराए’ सुन श्रोता उत्साहित हो गए।
कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की रीढ़ हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राम मंदिर में धन की लूट का आरोप लगाया और इसे भारतीय संस्कृति पर हमला बताया। कार्यक्रम में राजेंद्र बारी, बीडीसी नरेंद्र द्विवेदी, महावीर पासवान, राधेमोहन यादव, बृजपाल पासवान, गंगाराम पासवान, संतोष शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।