फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   attack on police party

मांस तस्करों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला

Mon, 04 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 04 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
attack on police party
car - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस जब तक पहुंचती तस्कर अंधेरे में भाग निकले। पुलिस ने पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गाड़ी से पुलिस ने प्रतिबंधित मवेशी के अंग, खाल, करीब तीन क्विंटल मांस, रस्सी व धारदार औजार बरामद किए हैं। पशु चिकित्सकों के मांस का परीक्षण और सैंपल सील कराने के बाद मांस को मिट्टी में दबा दिया।

विज्ञापन

आईजी जोन एस सतीश गणेश के निर्देश पर जिले के सभी थानाक्षेत्रों में रात 2 से 4 बजे तक पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की। तड़के करीब तीन बजे कोतवाली प्रभारी आवास विकास बाइपास तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। लखनऊ की ओर से आ रही एक हरे रंग की क्वालिस पुलिस को देखकर धीमे हुई और इसके बाद बैरियर तोड़ते हुए शहर की ओर भागी। कोतवाल ने वायरलेस पर सूचना दी। बाबूगंज ओवरब्रिज तिराहा पर तैनात दरोगा योगेश दीक्षित और दयाशंकर द्विवेदी ने बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया,  तस्कर नहीं रुके। इसके बाद गंधीनगर तिराहा का भी बैरियर तोड़ दिया और शुक्लागंज की ओर भागे। सूचना मिलने पर मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज मो. मन्नान ने भी बैरियर लगाए, लेकिन तस्कर उसे भी तोड़कर भागे। तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर कई राउंड फायर भी किए। सूचना पर एसपी नेहा पांडेय, सीओ सिटी रामअर्ज भी मौके पहुंचे। पुलिस ने सैंपल सील करने के बाद मांस को पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर कर जमीन में दबा दिया। मांस की जांच करने वाले डॉ. निर्मल कुमार ने बताया कि मांस को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस ने 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इनसेट
तस्कर नकली नंबर लगाकर तस्कर की धंधा करते थे। जांच के दौरान पुलिस को क्वालिस गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी मिली। हालांकि पुलिस गाड़ी की चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी कानपुर कुलीबाजार निवासी एक महिला के नाम है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सोमवार को एआरटीओ कार्यालय से जांच कराकर गाड़ी मालिक तक पहुुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों पर कार चढ़ाने का प्रयास
फतेहपुर चौरासी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सुबह करीब 3.30 बडे बांगरमऊ से उन्नाव की ओर जा रही कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक  कार को रोक रहे पुलिस जवानों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। सिपाहियों ने किसी तरह अपना बचाव किया। इसके बाद कार सवार लोग कार समेत मुख्य मार्ग के बजाए रेलवे क्त्रससिंग की भागने लगे। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। करीब पंांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पट्टीहमीद गांव के पास कार पुलिया से टकरा गई तो बदमाश कार छोड़कर भाग निकले। थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि कार लखनऊ के महानगर निवासी किसी अमरदीप नरुला के नाम से है। कार में पांच लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि कार में एक मृत व तीन जिंदा सुअर मिले हैं। उन्होंन बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed