Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Allegations of purchasing land using a forged 'agriculturist' certificate; FIR registered in Rajgarh against a

जालसाजी: फर्जी कृषक प्रमाणपत्र से खरीदी जमीन, मोहाली के व्यक्ति पर हिमाचल के राजगढ़ में एफआईआर

Tue, 24 Nov 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 06:15 AM IST
सार

फर्जी कृषि प्रमाणपत्र से जमीन खरीदने के मामले में पंजाब के मोहाली निवासी संदीप कुमार के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी को लेकर एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
Allegations of purchasing land using a forged 'agriculturist' certificate; FIR registered in Rajgarh against a
एफआईआर दर्ज(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फर्जी कृषि प्रमाणपत्र से जमीन खरीदने के मामले में पंजाब के मोहाली निवासी संदीप कुमार के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी को लेकर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि संदीप ने मंडी जिले के सुरजीत कुमार की पहचान और पारिवारिक विवरण का दुरुपयोग कर खुद को हिमाचली किसान दर्शाया। इसी आधार पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमीन खरीदी। पुराना मामला होने के कारण पुलिस ने आईपीसी की धारा 465, 468, 471, 420 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

कृषि प्रमाणपत्र में दर्ज पहचान और पारिवारिक विवरण में विसंगतियां मिलीं
शिमला जिले के चौपाल निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत की थी कि दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में मोहाली के एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उनकी संदीप से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को मंडी जिले के बहरी गांव का निवासी बताया। इसके बाद उसने 26 मार्च 2024 को राजगढ़ तहसील के नई नेटी गांव में 7 बीघा 16 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करवाई। शिकायतकर्ता ने अक्तूबर 2026 में अपने भाई के साथ सरकाघाट तहसीलदार कार्यालय और ग्राम पंचायत संधोट पहुंचकर आरटीआई, जमाबंदी और राजस्व एवं पंचायत रिकॉर्ड जुटाया। दस्तावेजों के मिलान में कृषि प्रमाणपत्र में दर्ज पहचान और पारिवारिक विवरण में विसंगतियां मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही: एएसपी
आरोप है कि कृषि प्रमाणपत्र 19 मार्च 2024 को तहसीलदार सरकाघाट कार्यालय से जारी हुआ था और इसे हासिल करने के लिए सुरजीत की पहचान का इस्तेमाल किया गया, जबकि दोनों के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रदेश में धारा-118 के कथित उल्लंघन और कृषक प्रमाणपत्रों के दुरुपयोग का मामला विधानसभा सत्र में भी उठ चुका है। गौरतलब है कि हिमाचल में कोई भी गैर कृषक सरकार की बिना अनुमति जमीन नहीं खरीद सकता है। इसके लिए धारा-118 के तहत अनुमति लेनी पड़ती है।

विज्ञापन

तीन अन्य जिलों में भी खरीदी जमीन
शिकायत में सोलन के कंडाघाट, सिरमौर के पांवटा साहिब और शिमला के सुन्नी में भी जमीन खरीदने का उल्लेख है। इनके विक्रय विलेख 5 जून, 27 जून और 3 जुलाई 2024 को पंजीकृत हुए। कुछ संपत्तियां बेटे वंश लूथरा के नाम हस्तांतरित करने का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed