{"_id":"6b051387e8a0cb5e300a3ffe","slug":"shopkeeper-and-brother-beaten-over-bike-car-collision-car-vandalised-in-sanjay-place-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी वीडियो: जमकर हुई पिटाई, कार के तोड़े शीशे; आधी रात को कारोबारी संग घट गई ये घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी वीडियो: जमकर हुई पिटाई, कार के तोड़े शीशे; आधी रात को कारोबारी संग घट गई ये घटना
Tue, 24 Nov 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:03 AM IST
सार
आगरा के संजय प्लेस में बाइक और कार की टक्कर के विवाद में युवकों ने दुकानदार और उसके भाई को घेरकर पीट दिया।आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
आगरा के संजय प्लेस में बाइक से कार टकराने पर युवकों ने दुकानदार और उनके भाई को बेरहमी से पीटा। कार में भी तोड़फोड़ की। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सादाबाद निवासी राजीव कौशिक की संजय प्लेस में नोवा होटल के पास श्रीजी नाम से जूते और कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात में दुकान पहुंचने के दौरान कार एक बाइक से टकरा गई थी। बाइक सवार ने अभद्रता की। उन्होंने सुबह बाइक की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया लेकिन युवक रुपये मांगने लगा। मना करने पर धमकी देकर चला गया।
वह अपने भाई रवि के साथ दुकान बंद कर रहे थे, तभी आरोपी साथियों के साथ पहुंच गया। दोनों भाइयों को घेरकर लात-घूंसों से पीटा। कार के शीशे तोड़ दिए और क्षतिग्रस्त कर दी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।