फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   फोटो नंबर- 19-पुरवा कोतवाली के नरायनपुर में चोरी के बाद अलमारी दिखाती महिला।

पुरवा कोतवाली के नरायनपुर में चोरी के बाद अलमारी दिखाती महिला

Sun, 09 Jun 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19-पुरवा कोतवाली के नरायनपुर में चोरी के बाद अलमारी दिखाती महिला।
पुरवा। सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक के घर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर अलमारी व बक्से में रखे 280 ग्राम सोने के जेवर, डेढ़ किलो चांदी के जेवर व 40 हजार रुपया लेकर भाग निकले। शनिवार सुबह नींद खुलने पर शिक्षक को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक करीब दस लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉड व फील्ड यूनिट की मदद से जांच की। हालांकि उसके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली के ग्राम नरायनपुर निवासी मृदुल कुमार बाजपेयी पुत्र स्व. गोपीकिशन कस्बे के एमआरआरएस इंटर कॉलेज में शिक्षक है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह पत्नी पूनम व बच्चों के कमरे में सो रहे थे। मां कौशल्या देवी व छोटा भाई अभिषेक दूसरे कमरे में सो रहे थे। शनिवार सुबह जब मां कौशल्या की नींद खुली तो उन्हें घर में सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने इसकी सूचना मृदुल को दी। वह जब कमरे से बाहर आया तो उसे सभी दरवाजे खुले मिले। कमरे में जाकर देखा तो बक्सों व अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। मृदुल ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन


अलमारी व बक्सों में पत्नी व मां के जेवर रखे थे। जिसमें सोने का हार, मांग बेदी, कंगन, चेन, अंगूठी थी। सोने के जेवर 280 ग्राम के थे। इसके अलावा चांदी के जेवरों का वजन डेढ़ किलो था। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस डाग स्क्वॉड व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। दरोगा सीताराम मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डाग स्क्वॉड घर के आसपास ही भटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed