फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Upset over wife's departure to her parents' home, husband hangs himself to death

Agra News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 30 Aug 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Upset over wife's departure to her parents' home, husband hangs himself to death
File photo... Deceased Jitendra Ayela Saiya.
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव अयेला की भीम थोक जाटव बस्ती में एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्मघाती कदम से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

भीम थोक गांव निवासी 30 वर्षीय महेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी छोटी देवी के अलावा माता-पिता हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को रक्षाबंधन पर महेश का साला लाखन सिंह निवासी दिहोली, धौलपुर अपनी बहन छोटी देवी को विदा कराकर अपने घर ले जाने के लिए आया था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। महेश के मना करने के बावजूद पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई। पत्नी के जाने से आहत होकर महेश ने रात में कमरे के अंदर पंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी परिजन को शनिवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची सैंया पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद से मृतक के पिता प्रेम सिंह और मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed