{"_id":"6a934a272af167877507f079","slug":"violent-collision-at-traffic-signal-fortuner-crashes-into-school-wall-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1109294-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लाइट प्वाइंट पर जोरदार भिड़ंत, स्कूल की दीवार से टकराई फॉर्च्यूनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लाइट प्वाइंट पर जोरदार भिड़ंत, स्कूल की दीवार से टकराई फॉर्च्यूनर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 के कार्मल स्कूल लाइट पॉइंट पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कार सवार चालकों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक हाईकोर्ट पूल में अटैच सफेद रंग की ऑल्टिज कार पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद हाईकोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ के पुराने सचिवालय की तरफ से आने वाली सड़क से काले रंग की पंजाब नंबर की फॉर्च्यूनर कार कार्मल स्कूल की ओर आ रही थी।कार्मल स्कूल के पास लाइट प्वाइंट को दोनों वाहन अलग-अलग दिशाओं से एक साथ क्रॉस करने लगे। इसी दौरान अचानक दोनों चालकों की नजर एक-दूसरे की कार पर पड़ी और वे घबरा गए। इसके बाद फॉर्च्यूनर चालक ने कार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़ा दिया। वाहन सीधे कार्मल स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराया। वहीं, सफेद रंग की ऑल्टिज कार के चालक ने भी कार को काटने का प्रयास किया, लेकिन वह फॉर्च्यूनर से पीछे की तरफ जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
सीसीटीवी से खुलेगा राज
पुलिस लाइट पॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज से यह स्पष्ट किया जाएगा कि हादसे के समय रेड लाइट किस वाहन चालक ने जंप की थी और दुर्घटना के लिए किसकी गलती थी। इसके आधार पर पुलिस संबंधित कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।