फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of a youth found in a sack in a canal

Karnal News: नहर में बोरी में बंद मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a sack in a canal
हत्या की आशंका, पैर बाहर निकला देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/जुंडला। जाणी नहर में शनिवार दोपहर को बोरे में बंद एक युवक का शव मिला है। नहर में पड़े बोरे से एक पैर बाहर दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने गोताखोरों को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बोरे को नहर से बाहर निकाला गया। बोरी नीचे से भी सिली हुई थी। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के पहलू से भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरी में डालकर नहर में फेंका गया हो सकता है। हालांकि इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

जुंडला चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। वह देखने में नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। मृतक के गले में लाल डोरा, हाथ में कड़ा और चेन मिली है। कड़े पर जयश्री श्याम लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इस कारण शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed