फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegation of physical abuse after being held hostage in a hotel for two days.

Kushinagar News: होटल में दो दिन बंधक बनाकर शारीरिक शोषण का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Allegation of physical abuse after being held hostage in a hotel for two days.
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सुराजी बाजार स्थित मंदिर परिसर में महिला को छोड़कर युवक के भाग जाने का मामला सामने आया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र की महिला ने 25 अगस्त को विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी युवक पर होटल में दो दिन बंधक बनाकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। 18 अगस्त की रात युवक उसके गांव पहुंचा और उसकी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे बाइक से अपने साथ ले गया। आरोप है कि कसया स्थित एक होटल में कमरे में बंधक बनाकर दो दिन तक उसके साथ जबरन गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक उसे सुराजी बाजार स्थित मंदिर परिसर में छोड़कर भाग गया। महिला के वहां होने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed