फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Speeding car rams into the rear of a stationary roadways bus; two youths killed.

Aligarh News: खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

Sun, 30 Aug 2026 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Speeding car rams into the rear of a stationary roadways bus; two youths killed.
नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क किनारे पंक्चर खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान धीरज (23) निवासी घांघौली, थानाक्षेत्र टप्पल, अलीगढ़ और भरत (20) निवासी लालपुर रोड, थानाक्षेत्र टप्पल, अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल भानू का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

टप्पल क्षेत्र के गांव घांघोली निवासी भानु पुत्र विजयपाल शनिवार को अपने चचेरे भाई धीरज पुत्र नौरंगी और टप्पल के मोहल्ला करबाला निवासी भरत पुत्र रामअवतार के साथ अपनी ई-कार से दूध की आपूर्ति करने जा रहा था। धीरज नोएडा में रहकर पढ़ाई करता था और रक्षाबंधन की छुट्टी में घर आया था। भरत नोएडा के कैलाश अस्पताल में करीब तीन माह से वार्ड बॉय का काम करता था। उसने नोएडा जाने के लिए लिफ्ट ली थी। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक अंदर फंस गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवकों को बाहर निकाला। तीनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने धीरज और भरत को मृत घोषित कर दिया। बस के पीछे कोई चेतावनी व्यवस्था थी या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खराब खड़े वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बहनों का अकेला भाई था भरत
भरत चार बहनों के बीच अकेला भाई था। बड़ी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भरत और उसकी छोटी बहन अविवाहित हैं। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव गांव नहीं पहुंचे थे।


दो भाइयों में छोटा था धीरज
स्थानीय लोगों ने बताया है कि धीरज दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। बड़ा भाई अरविंद विवाहित है और पुलिस विभाग में तैनात है। धीरज की मां गृहिणी हैं, जबकि पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह भानु के साथ नोएडा दूध बंटवाने जा रहा था। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed