{"_id":"6a934bdcd0451dd2f80f0411","slug":"dispute-arose-over-not-giving-way-to-a-car-in-karthala-case-registered-against-nine-people-aligarh-news-c-426-1-sali1010-1471-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार को साइड न देने पर करथला हुआ था विवाद, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार को साइड न देने पर करथला हुआ था विवाद, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
करथला गांव में कार को साइड न देने पर हुई कहासुनी के बाद रात में युवक की गाड़ी पर फायरिंग की थी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो अज्ञात समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 27 अगस्त की दोपहर को करीब तीन बजे गांव से इगलास जाते समय कार को साइड न देने पर मनीष कुमार से कहासुनी हो गई थी। मोबाइल पर भी दोनों के बीच गाली-गलौज हुई।
रात करीब 11 बजे वह मानवेंद्र निवासी सरकोरिया के साथ गांव लौट रहा था। आरोप है कि गांव के मोड़ पर मनीष, मोहित, तुलसी, रियांश चौधरी, राज उर्फ भोला, विवेक, चंद्रेश और दो अज्ञात लोग अपने वाहनों के साथ पहले से मौजूद थे, उसकी कार को साइड न देने पर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने तमंचे, रायफल और पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से बचाव में आया मानवेंद्र घायल हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की जा रही है।