फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man and woman killed after being hit by a train.

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक और महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Young man and woman killed after being hit by a train.
भगतपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से महिला और युवक की जान चली गई। इनमें एक युवक की पहचान हो गई है, जबकि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे रोशनपुर रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर सामने आई। अलीगंज रेलवे स्टेशन और पदियानंगला रेलवे हाल्ट के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था। उसका शव पदियानंगला रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक के किनारे मिला। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धर्म सिंह के रूप में हुई। वह भगतपुर के विलावाला गांव निवासी था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि धर्म सिंह मजदूरी करता था। मनमुटाव के कारण उसकी पत्नी चार बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। वह आठ भाई-बहनों में छठे नंबर का था। दूसरी घटना जालपुर रेलवे हाल्ट के पास शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई, जहां करीब 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पहचान के कई प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed