{"_id":"5b5777ed4f1c1b51748b6e75","slug":"101532458989-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रानिक दुकान से दो लाख की चोरी
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांगरमऊ। कस्बे में संडीला मार्ग पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान का ताला तोड़कर चोर 40 हजार की नगदी सहित दो लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदानी निवासी राहुल की गांव के सामने संडीला मार्ग पर फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। दुकान के पीछे उनका मकान भी है। राहुल के अनुसार रविवार को उसके बाबा का निधन हो गया था। घर के सभी लोग गांव में थे और मकान व दुकान बंद थी। मंगलवार सुबह जब राहुल ने दुकान खोली तो पीछे गोदाम के दरवाजे का ताला टूटा मिला।
दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने गल्ले में रखे 40 हजार रुपये के अलावा दो लैपटाप, दो एलईडी टीवी, मिक्सर-ग्राइंडर व अन्य कीमती उपकरण सहित करीब दो माल का माल ले गए हैं। राहुल ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- 40 हजार रुपये, लैपटाप व अन्य उपकरण ले गए चोर