फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Anganwadi worker demanded 50 lakh compensation on death

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर मांगा 50 लाख मुआवजा

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker demanded 50 lakh compensation on death
मांगों के लेकर एडीएम को ज्ञापन देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना पॉजिटिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर संघ ने 50 लाख का मुआवजा मांगा है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने डीएम को ज्ञापन देकर मुख्य चिकित्साधिकारी से ड्यूटी प्रमाणपत्र दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ की जिला उपाध्यक्ष रामकुमारी बाथम, महामंत्री सुधा अवस्थी, पूर्णिमा सिंह व मनोरमा ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला कासिफअली सराय की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने जमकर लापरवाही बरती। यदि उसे सही समय पर बेड मिल जाता और इलाज शुरू हो जाता तो उनकी जान बच सकती थी। कहा कि चार घंटे की इधर-उधर की भागदौड़ का खामियाजा कार्यकर्ता को भुगतना पड़ा। उन्होंने डीएम से मांग की कि उन्हें कार्यकर्ता की ड्यूटी का प्रमाणपत्र सीएमओ से दिलवाया जाए। साथ ही परिवार को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 50 लाख की धनराशि दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

पूरे मामले की जानकारी शासन तक पहुंचाने की भी मांग रखी। वहीं, कहा कि घर-घर पोषाहार वितरण वह लोग नहीं करेंगी। मांग की कि पोषाहार का वितरण केंद्र से ही कराया जाए। साथ ही अन्य विभागों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी न लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed