{"_id":"40-196989","slug":"Unnao-196989-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पैसे न देने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए पैसे न देने पर पीटा
Unnao
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। शराब नहीं पिलाई तो दबंग ने एक ठेलिया वाले को पीटकर जेब से ग्यारह सौ रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दबंग को पकड़ लिया। नगर के मोहल्ला तकिया निवासी कल्लू ने कोतवाली में गई तहरीर में बताया कि वह सोमवार को संडीला मार्ग पर स्थित मिश्रा मार्केट के सामने ठेलिया पर फल बेच रहा था। मोहल्ले का दबंग इम्तियाज शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर पिटाई दिया और तमंचा दिखाते हुए जेब में पड़े ग्यारह सौ रुपये छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नगर स्थित तिकोनिया पार्क के पास से आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन