फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a female student, missing for three days, was found stuck in a canal culvert.

Unnao News: तीन दिन से लापता छात्रा का शव नहर पुलिया में फंसा मिला

Mon, 31 Aug 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The body of a female student, missing for three days, was found stuck in a canal culvert.
फोटो-3-राधा (फाइल फोटो)
सफीपुर। 28 अगस्त को घर से खेत जाने के लिए निकली 16 वर्षीय छात्रा राधा का शव रविवार को आसीवन ब्रांच की शारदा नहर पुलिया में फंसा मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। सीओ हर्ष मोदी ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन

जारुल्लानगर निवासी सुखलाल ने बताया कि राधा 28 अगस्त की सुबह पांच बजे खेत जाने को निकली। वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद 29 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह खानपुर सुरौली गांव स्थित शारदा नहर की कोठी पुलिया में उसका शव मिलने की सूचना मिली। आसीवन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता सुखलाल ने पुलिस को बताया कि बेटी कक्षा 11 की छात्रा थी। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ा भाई रोहित, छोटा मोहित और बहन मोनिका है। बेटी की मौत से मां शैलजा और अन्य परिजन बेहाल हैं। पिता ने अभी किसी पर कोई शक नहीं जताया है। फिलहाल पुलिस डूबने से मौत की बात कह रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed