फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roadways bus collides with stationary dumper on highway; driver dies.

Unnao News: हाईवे पर खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with stationary dumper on highway; driver dies.
फोटो-10-देवीप्रसाद (फाइल फोटो)
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास रविवार तड़के चार बजे ढाबे के सामने सड़क खड़े डंपर में तेज रफ्तार रोडवेज बस पीछे से भिड़ गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घायल चालक सहित 20 यात्रियों को पुलिस ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। दो सवारियों को जिला अस्पताल रेफर करने के साथ 17 का प्राथमिक उपचार कर दूसरे वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन

बस्ती डिपो की रोडवेज बस 49 सवारियों को बैठाकर रविवार भोर पहर कानपुर जा रही थी। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास एक ढाबे के सामने खड़े डंपर में बस पीछे से भिड़ गई। घटना के समय यात्री नींद में थे। अचानक तेज धमाका होने पर चीख पड़े। हादसे में बस्ती जिले के मरोटिया थाना परशुरामपुर बस्ती निवासी चालक देवीप्रसाद (35) पुत्र इंद्रजीत यादव के गंभीर घायल होने के साथ 19 सवारियों को चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने चालक देवीप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायल बस परिचालक सुनील कुमार चौहान, रामचेत (70), हरिश्चंद्र(42), ब्रजलता(40), वैष्णवी (23), अनन्या(20), शोभित (20), विकास(19), इंद्रपाल(20), कलावती(60), अमृतराज(19), सुमित्रा(28), कलावती(70), पंकज(44), मनीषा(27), सत्यम(21) और रामू (30) प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। बस्ती के रशीद (24) और दिनेश (48) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। चचेरे भाई देवनारायण ने बताया कि चालक ने तीन साल पहले बस चलाना शुरू किया था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पति की मौत से पत्नी गुड़िया, मां कबूतरा देवी और दो बेटी और बेटा बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि डंपर चालक ढाबे में खाना खाने के लिए रुका था। तभी हादसा हो गया। घटना में बस चालक की मौत हुई है।

फोटो-10-देवीप्रसाद (फाइल फोटो)

फोटो-10-देवीप्रसाद (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed