फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a young man suffering from cancer was found on the railway tracks.

Unnao News: कैंसर से पीड़ित युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Mon, 31 Aug 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man suffering from cancer was found on the railway tracks.
नवाबगंज। कैंसर से पीड़ित एक युवक लखनऊ दवा लेने जाते समय ट्रेन से गिरकर लापता हो गया। उसकी पत्नी और बेटी को इसका पता नहीं चला। रविवार को उसका शव अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर गांव के पास रेल पटरी पर मिला।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के शहजादपुर निवासी आलोक कुमार (40) पुत्र नन्हेलाल लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। शनिवार सुबह दस बजे वह पत्नी रेनू देवी और बेटी खुशी के साथ लखनऊ के लिए निकले थे। दोपहर 12:30 बजे वे पैसेंजर ट्रेन में बैठे। आलोक कुमार शौचालय जाने की बात कहकर सीट से उठे और वापस नहीं लौटे। लखनऊ पहुंचने पर पत्नी ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कहीं कुछ पता न चलने पर घर वालों को बताया। परिजन भी तलाश करते रहे। फिर परिजन ने अजगैन कोतवाली और जीआरपी थाने में सूचना दी। रविवार सुबह पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी, जिसकी पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि एक लाइनमैन ने रेल पटरी पर शव पड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आलोक कुमार की मौत से पत्नी, भाई मनीष और बच्चों खुशी, अल्का व अंजुल बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed