{"_id":"691f594f744d1dae88023f9d","slug":"the-road-from-surapur-vijethua-road-to-tiwari-ka-pura-will-be-repaired-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-144838-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सूरापुर-विजेथुआ मार्ग से तिवारी का पूरा तक सड़क की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सूरापुर-विजेथुआ मार्ग से तिवारी का पूरा तक सड़क की होगी मरम्मत
Thu, 20 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
सूरापुर-विजेथुआ मार्ग से निकला तिवारी का पूरा संपर्क मार्ग।
सूरापुर। कस्बे के विजेथुआ मार्ग से निकले संपर्क मार्ग का 33 लाख रुपये से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। शासन ने सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए धनराशि का आवंटन कर दिया है। सड़क हस्तांतरित होने से खस्ताहाल मार्ग के बनने का रास्ता साफ हो गया है।
जिला पंचायत परिषद से बनी सड़क खस्ताहाल हो गई है। पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कराने के लिए गांव निवासी अचिन्त्य मणि पांडेय दो साल से पत्राचार कर रहे थे। उन्होंने गोंडा व कई सांसदों से इसके लिए शासन व मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाया था। इसके बाद शासन ने जिला पंचायत से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा था। अनापत्ति प्रमाणपत्र के बाद लोक निर्माण प्रांतीय खंड से पूरा विवरण मांगा था। बाद में कार्ययोजना मांगी गई। अचिन्त्य मणि पांडेय ने कहा कि 750 मीटर सड़क बनने से सैकड़ों घरों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि स्वीकृति पत्र मिलने पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।