फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Snake bites Moni Swami.

मौनी स्वामी को सांप ने डसा, हड़कंप

Fri, 06 Nov 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 06 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय थाने के बाबूगंज सगरा पीठाधीश्वर स्वामी अभय चैतन्य मौनी महाराज को गुरुवार देर शाम उस समय सांप ने डस लिया जब वे संध्या पूजा करने शिव पार्वती मंदिर जा रहे थे। सूचना मिलने पर सीएमओ के नेतृत्व में आनन-फानन आश्रम पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका इलाज किया। फिलहाल मौनी स्वामी की हालत खतरे से बाहर है। आश्रम में जहां भक्तों का जमावड़ा लगा है वहीं उनकी कुशल क्षेम जानने देर रात डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन



स्वामी अभय चैतन्य महाराज उर्फ मौनी बाबा स्थानीय थाने के बाबूगंज सगरा स्थित परमहंस सेवाश्रम के पीठाधीश्वर हैं। गुरुवार शाम मौनी स्वामी संध्या पूजा व आरती करने आश्रम स्थित शिव पार्वती मंदिर जा रहे थे। इसी बीच अंधेरे स्थान से निकले सांप ने अचानक उन्हें पैर में डस लिया। मौनी स्वामी को सांप डसने की बात पता चलते ही आश्रम में रहने वाले साधु-संन्यासियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन किसी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी को दी। डीएम ने सीएमओ डॉ. आनंद ओझा को तत्काल स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। डीएम का आदेश मिलते ही सीएमओ संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. आरके सक्सेना के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम लेकर आश्रम पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ तो देर रात वापस लौट आए लेकिन स्वास्थ्य टीम के अन्य सदस्य शुक्रवार सुबह तक आश्रम में मौजूद रहकर मौनी के इलाज में जुटे रहे। मौनी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। आश्रम में मौनी के भक्तों का जमावड़ा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed