{"_id":"3057afce5d2590f0ec6adf0bbbfd0f63","slug":"one-dead-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़ंत के बाद ट्रक में लगी आग, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिड़ंत के बाद ट्रक में लगी आग, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ/ भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बे में शुक्रवार की सुबह बाइक से भिड़ंत के बाद ट्रक में आग लग गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक और बाइक आग से जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के सिप्तापुर गांव निवासी पंकज यादव (25) पुत्र शिवराम यादव पीपी कमैचा स्वास्थ्य केंद्र पर 102 एंबुलेंस का चालक था। गुरुवार को पंकज ड्यूटी पर पीपी कमैचा गया था। शुक्रवार की सुबह ड्यूटी खत्म होने पर पंकज बाइक से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक के नीचे डीजल के टैंक से टकरा गई, जिससे टैंक फट गया और देखते ही देखते बाइक के साथ ही ट्रक जलने लगा। ट्रक का चालक व खलासी कूदकर भाग निकले जबकि बाइक सवार पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घंटों जलता रहा ट्रक
लंभुआ। कस्बे के लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे। घंटों ट्रक धू-धू कर जलता रहा। आग से कस्बे के लोग सहमे रहे। आसपास के मकान के लोग बाहर निकल आए जबकि तमाम लोग छत पर चले गए। इस दौरान हाईवे पर आवागमन ठप रहा।