फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three children from the same village die in Firozpur after consuming suspicious milk

पंजाब: संदिग्ध दूध पीने से एक ही गांव के तीन बच्चों की मौत, मुंह से निकलने लगा झाग; अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 01 Nov 2026 10:56 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2026 10:56 AM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में संदिग्ध दूध पीने से तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। दूध पीने के बाद बच्चों के मुंह से छाग निकलने लगा और वे बेहोश हो गए। अस्पताल में ले जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Three children from the same village die in Firozpur after consuming suspicious milk
फिरोजपर में एक गांव के तीन बच्चों की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक ही परिवार के दो बच्चे और दूसरे परिवार का एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगी और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन


मां ने अपने बच्चों के साथ खाया खाना और पिया दूध
पीड़ित मां मनदीप कौर निवासी गांव मोहरे वाला ने बताया कि उसने अपने तीनों बच्चों के साथ खुद भी रोटी-सब्जी खाई और दूध पिया था। कुछ देर बाद उसके छह और सात साल के दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों के मुंह से झाग निकलने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दूध पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की आशंका 
मृतक बच्चों की पहचान गुरमीत और सुखजीत के रूप में हुई है। 
मनदीप कौर ने बताया कि उसने अपने बेटे को भी वही दूध पिलाया था, लेकिन उसकी तबीयत ठीक है। उधर, गांव में दूध पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा गांव के एक अन्य बच्चे के बेहोश होने और एक और बच्चे की मौत होने की भी सूचना सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन कर रहा जांच 
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंच गईं। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल दूध या किसी अन्य खाद्य पदार्थ को मौत का कारण मानने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed