फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Tech student was shot four times near Integral University in Lucknow he was referred to trauma centre

लखनऊ: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास बीटेक छात्र को मारी चार गोलियां, सुतली बम भी फेंके; ट्रॉमा सेंटर रेफर

Sun, 01 Nov 2026 10:11 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Nov 2026 10:11 AM IST
सार

लखनऊ में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास सात युवकों ने बीटेक छात्र आयाज इमाम खान उर्फ अरबाज पर फायरिंग और सुतली बम से हमला किया। चार गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल छात्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
B.Tech student was shot four times near Integral University in Lucknow he was referred to trauma centre
घायल आयाज इमाम खान उर्फ अरबाज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास शनिवार देर रात बेखौफ हमलावरों ने बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। फास्ट फूड की दुकान पर मौजूद छात्र पर सात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और सुतली बम भी फेंके। हमले में छात्र को चार गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे पहले इंटीग्रल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले के सोनबरसा निवासी आयाज इमाम खान उर्फ अरबाज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बीटेक कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। छात्र के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11:44 बजे वह यूनिवर्सिटी के पास सोनू फास्ट फूड की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान अभिषेक ठाकुर, राशिद जमाल, सोहैल, राहुल, नफीस, अब्दुल्लाह और दानिश वहां पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि सातों युवकों ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चला दीं। ताबड़तोड़ फायरिंग में चार गोलियां लगने से आयाज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक गोली चलने और बम फेंके जाने से मौके पर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद साथी छात्रों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात युवकों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय और गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से बुलेट बरामद हुए हैं।

एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय ने बताया कि मामले में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed