फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur accident Roadways bus and trolley collide passengers panicked jump from windows 12 injured

हमीरपुर सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रॉली में भिड़ंत, घबराकर खिड़कियों से कूदे यात्री, 12 घायल; तीन कानपुर रेफर

Sun, 01 Nov 2026 08:45 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 08:45 AM IST
सार

Hamirpur News: बिवांर कस्बे में स्टेट हाईवे-42 पर राठ डिपो की रोडवेज बस ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस चालक, महिला परिचालक, पीईटी परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे पांच बच्चों समेत 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Hamirpur accident Roadways bus and trolley collide passengers panicked jump from windows 12 injured
Hamirpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के बिवांर कस्बे में स्टेट हाईवे-42 पर रविवार सुबह रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद बस कुछ दूर तक आगे बढ़ती रही। अचानक हुए हादसे से घबराए कुछ यात्री खिड़कियों से कूद गए। घायलों में बस चालक और महिला परिचालक के साथ पीईटी परीक्षा देने कुछेछा जा रहीं मधु राजपूत और आकांक्षा भी शामिल हैं।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, राठ डिपो की बस रविवार सुबह करीब 4:30 बजे राठ से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 5:30 बजे बिवांर कस्बे में हीरानंद डिग्री कॉलेज के सामने बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। ट्रॉली में ईंटें लदी थीं। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ईंटें सड़क पर बिखर गईं।

विज्ञापन
Trending Videos





यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला
स्थानीय लोगों के अनुसार, बस आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बस की चालक वाली तरफ रगड़ गई। कुछ यात्री घबराकर खिड़कियों से कूद गए और चोटिल हो गए। यात्री सब्जी विक्रेता ताहिर निवासी मुस्करा ने बताया कि हादसे के समय बस में कुछ यात्री सो रहे थे। अचानक हुई टक्कर से यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस घटना में उनके पैरों में भी चोट आई है। हादसे में बस चालक लक्ष्मी नारायण निवासी रूरीपारा और महिला परिचालक रीता भी घायल हुईं।

विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे पांच बच्चे घायल
बिवांर हादसे में मुस्करा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी पांच बच्चे घायल हो गए। ये सभी छात्रवृत्ति परीक्षा देने भरुआ सुमेरपुर जा रहे थे। घायलों में रितिक (12) पुत्र बच्चा, विकास (13) पुत्र कृष्ण कुमार, दिव्यांशु पुत्र राजू, प्रिंस (14) पुत्र हरिनारायण और प्रिंस (12) पुत्र नंदकिशोर शामिल हैं। वहीं, पीईटी परीक्षा देने कुछेछा जा रहीं मधु राजपूत और आकांक्षा भी हादसे में घायल हुई हैं।

विज्ञापन

सीएचसी से जिला अस्पताल भेजे गए घायल
सूचना पर पहुंची बिवांर पुलिस ने घायलों को दो 108 एंबुलेंस से सीएचसी छानी पहुंचाया। यहां से सात घायलों को जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया। उपचार के बाद तीन घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। ट्रैक्टर चालक मौके पर नहीं मिला। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed