Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Drug trade has been ongoing for decades in Kanjardanpurwa poison is sold in small packets

कानपुर: कंजड़नपुरवा में दशकों से हो रहा नशे का कारोबार, पुड़ियों में बिकता है जहर, विरोध पर मिलती हैं धमकियां

Sun, 01 Nov 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 11:22 AM IST
सार

Kanpur News: किदवई नगर स्थित कंजड़नपुरवा क्षेत्र दशकों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का प्रमुख गढ़ बना हुआ है। ओडिशा समेत अन्य राज्यों से गांजे व स्मैक की खेप लाकर यहां छोटी-छोटी पुड़ियों में नशा बेचा जाता है और बच्चों-नाबालिगों को इस काले कारोबार में धकेलने की भी शिकायतें हैं। विरोध करने वाले स्थानीय लोगों को दबंगई और धमकियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Kanpur Drug trade has been ongoing for decades in Kanjardanpurwa poison is sold in small packets
कंजड़नपुरवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में किदवई नगर का कंजड़नपुरवा लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार का बड़ा ठिकाना बना हुआ है। यहां स्मैक, गांजा और नशीली पुड़ियों की बिक्री का नेटवर्क इतना पुराना और सक्रिय बताया जाता है कि इलाके की पहचान ही नशे के कारोबार से जुड़ गई है। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यहां से नशीले पदार्थों की खुदरा बिक्री के साथ शहर के दूसरे हिस्सों में भी सप्लाई की जाती है। कई बार कार्रवाई के बावजूद इस कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है।

विज्ञापन

पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, इस नेटवर्क के तार दूसरे राज्यों तक जुड़े होने की आशंका है। ओडिशा समेत अन्य राज्यों से गांजे की खेप मंगाकर यहां छोटे-छोटे पैकेट और पुड़ियों में तैयार कर बेचे जाने की बात सामने आती रही है। इस कारोबार में बच्चों और नाबालिगों के इस्तेमाल की शिकायतें भी स्थानीय स्तर पर उठती रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी नशीली पुड़ियों की बिक्री में बच्चों के इस्तेमाल के आरोप सामने आए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अलग-अलग मामलों की जांच जरूरी
इलाके में दिन-रात नशेड़ियों की आवाजाही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नशे के कारोबार के विरोध या इसकी शिकायत करने पर दबंगई और धमकी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में चोरी, छिनैती और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को लेकर भी नशे के आदी लोगों की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, इन अपराधों के पीछे नशे के कारोबार को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानने के लिए अलग-अलग मामलों की जांच जरूरी है।

विज्ञापन

नशे की मंडी से शहर तक फैला नेटवर्क
कंजड़नपुरवा में नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें नई नहीं हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां आने वाले ग्राहकों को छोटी-छोटी पुड़ियों में नशा उपलब्ध कराया जाता है। गांजे की खेप बाहर से आने और यहां से शहर के दूसरे इलाकों में पहुंचने की बातें भी सामने आती रही हैं। पुलिस के सामने चुनौती केवल फुटकर विक्रेताओं को पकड़ने की नहीं, बल्कि इस कारोबार को माल उपलब्ध कराने वाले बड़े तस्करों तक पहुंचने की भी है।

विज्ञापन

विरोध करने वालों को धमकाने की शिकायत
स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के कारोबार का विरोध करने पर कुछ लोग दबंगई दिखाते हैं। इससे कई लोग खुलकर शिकायत करने से भी बचते हैं। क्षेत्र में नशेड़ियों की आवाजाही और असामाजिक गतिविधियों को लेकर लंबे समय से नाराजगी है। लोगों की मांग है कि छापेमारी के साथ नियमित निगरानी और बड़े सप्लायरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

कंजड़नपुरवा के नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई

  • पांच जून 2026: किदवई नगर के कंजड़नपुरवा में नशा तस्करी की सूचना पर डीसीपी साउथ के नेतृत्व में करीब 150 पुलिसकर्मियों ने 75 घरों में छापेमारी की। अभियान में कई किलो गांजा बरामद हुआ और 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
  • 12 अगस्त 2026: किदवई नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी में स्मैक की दो पुड़िया और गांजा बरामद हुआ। तीनों गिरफ्तार किए गए।
  • सात अक्टूबर 2026: किदवई नगर पुलिस ने दीप के पास से 9 किलो 30 ग्राम और दीपा के पास से 12 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। दीपा के पास से गांजा बिक्री के 5.43 लाख रुपये भी जब्त किए गए।
  • नौ अक्टूबर 2026: कंजड़नपुरवा निवासी अमर सिंह और अर्जुन वर्मा को मसवानपुर/रावतपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 6 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
  • 15 अक्टूबर 2026: कंजड़नपुरवा निवासी अनीस कुमार गिहार को काकादेव पुलिस और स्वाट टीम ने विजयनगर के पास घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed