फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lawyer shot at in City

अधिवक्ता पर बदमाशों ने की फायरिंग

Wed, 22 Nov 2017 10:39 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 22 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lawyer shot at in City
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

निमंत्रण में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे अधिवक्ता पर बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में अधिवक्ता के दाहिए हाथ में गोली लगी औैर वे जमीन पर गिर पड़े। अधिवक्ता को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। 

विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के परसोइया गांव निवासी अधिवक्ता सुरेश चंद्र गुप्त (45) पुत्र राम कृपाल बुधवार की सुबह बाइक से एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में रामनगर बनकट गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने सुरेश को ओवरटेक करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान अधिवक्ता के दाहिने हाथ में गोली लगी और वे समेत जमीन पर गिर पड़े। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुुलिस ने घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत थानाध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed