Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Massive fire breaks out in a rice-laden trailer on the Dhund river bridge the vehicle turned into a fireball

दौसा: चावल से भरे ट्रेलर में लगी भीषण आग, ओवरटेक के प्रयास में डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 08 Nov 2026 02:52 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

दौसा के लालसोट-कोथून स्टेट हाईवे पर समेल गांव के पास रविवार तड़के चावल से भरे ट्रेलर में आग लग गई। डिवाइडर से टकराने के बाद लगी आग पर दमकल ने दो घंटे में काबू पाया। चालक सुरक्षित बच गया।

 

विज्ञापन
Massive fire breaks out in a rice-laden trailer on the Dhund river bridge the vehicle turned into a fireball
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट उपखंड में लालसोट-कोथून स्टेट हाईवे पर समेल गांव के पास रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। ढूंढ नदी के पुल पर चावल से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग की लपटों से घिर गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

ओवरटेक के प्रयास में डिवाइडर से टकराया ट्रेलर
हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। झांपदा थाना पुलिस के अनुसार चावल से भरा ट्रेलर लालसोट से कोथून की ओर जा रहा था। ट्रेलर चालक दिनेश (32) पुत्र गोपाल जाट निवासी रहड़, थाना शाहपुरा, जिला कोटपूतली-बहरोड़ ने पुलिस को बताया कि पुल पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने और ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह सड़क के बीच बने डिवाइडर से जोरदार टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में आग लग गई।

विज्ञापन


पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं 479 पीजी सीटें, अब कुल संख्या 3,950; देश में आठवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
ट्रेलर में आग लगते ही पुल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत झांपदा थाना पुलिस और लालसोट दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रुकवा दिया।

लालसोट नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रेलर में भरा लाखों रुपये का चावल जलकर राख हो चुका था। आग से ट्रेलर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक सुरक्षित, हाईवे पर लगा लंबा जाम
पुलिस के अनुसार हादसे में चालक दिनेश पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई। ट्रेलर में आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में क्रेन की मदद से जले हुए ट्रेलर को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। झांपदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed