Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR against four people including former minister Indrajit Saroj for surrounding the municipal chairman's car

कौशाम्बी : पालिकाध्यक्ष की गाड़ी घेरने पर पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज समेत चार पर एफआईआर, कई समर्थक भी नामजद

Sun, 08 Nov 2026 02:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2026 02:01 PM IST
सार

कौशाम्बी में नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार (फौजी) की गाड़ी घेरने और नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अध्यक्ष की शिकायत पर सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत चार नामजद और सैकड़ों अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
FIR against four people including former minister Indrajit Saroj for surrounding the municipal chairman's car
इंद्रजीत सरोज, सपा विधायक और पूर्व मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार (फौजी) की गाड़ी घेरने और उनके साथ अभद्रता करने के मामले में करारी पुलिस ने मंझनपुर के सपा विधायक और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज समेत चार नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शनिवार शाम म्योहर गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर नारेबाजी की। इस दौरान गाली-गलौज और हमले की भी शिकायत की गई है।

विज्ञापन




 

नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार (फौजी) के मुताबिक, शनिवार शाम वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर मंझनपुर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही म्योहर गांव के पास पहुंची, कुछ लोग सामने आ गए और गाड़ी घेरकर नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि इन लोगों में सदर विधायक इंद्रजीत सरोज के समर्थक भी शामिल थे। स्थिति को देखते हुए चालक किसी तरह गाड़ी निकालकर वहां से आगे बढ़ा।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कई कार्यकर्ता करारी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत चार नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली थी। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed