{"_id":"6aef3b1329973d5882072f36","slug":"brother-beaten-to-death-with-a-stick-body-buried-in-the-house-khargone-news-c-1-1-noi1457-4916691-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"खरगोन: मां से विवाद के बाद भाई ने भाई की लाठी से पीटकर की हत्या, घर में गड्ढा खोदकर दफनाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन: मां से विवाद के बाद भाई ने भाई की लाठी से पीटकर की हत्या, घर में गड्ढा खोदकर दफनाया शव
जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शकरखेड़ी में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने घर के अंदर गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। इतना ही नहीं, घर में मौजूद बच्चों को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पूनम बारे (32) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर को सूचना मिली थी कि पूनम ने अपने भाई संतोष बारे की हत्या कर शव घर में गाड़ दिया है। जांच में सामने आया कि 5 नवंबर को संतोष का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आए पूनम ने संतोष के सिर, हाथ और पैरों पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष को आरोपी घर के अंदर लिटाकर चला गया। अगले दिन सुबह उसने देखा कि संतोष की मौत हो चुकी है।
इसके बाद आरोपी ने घर के अंदर गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया और बच्चों को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने हत्या और शव दफनाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाठी जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी मारपीट और लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज था। कार्रवाई एसडीओपी केतन अडलक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में भीकनगांव थाना एवं बमनाला चौकी की टीम ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।