Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police Team Attacked While Rescuing Detained Youth in Purnia; Three Cops Injured, 7 Arrested

बिहार: ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा, पूर्णिया में नाबालिग को बेचकर कराया देह व्यापार; छह गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2026 04:07 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2026 04:07 PM IST
सार

पूर्णिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की एक नाबालिग बच्ची को देह व्यापार के दलदल से सकुशल मुक्त कराते हुए महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police Team Attacked While Rescuing Detained Youth in Purnia; Three Cops Injured, 7 Arrested
मानव तस्करी का खुलासा: पूर्णिया में नाबालिग को बंधक बनाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

विस्तार

पूर्णिया पुलिस ने मानव तस्करी और अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए अरुणाचल प्रदेश की एक नाबालिग बच्ची को देह व्यापार के दलदल से सकुशल मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी (विशेष अपराध) शिवानी श्रेष्ठ ने बताया कि मरंगा थाना क्षेत्र स्थित हरदा रेड लाइट एरिया में अरुणाचल प्रदेश की एक नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसमें डीएसपी (विशेष अपराध), महिला थाना, मानव व्यापार निरोध इकाई और मरंगा थाना की पुलिस शामिल थी। गठित टीम ने तत्काल चिह्नित स्थान पर छापेमारी की। मौके से तीन पुरुष और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। साथ ही घटनास्थल से कंडोम के कई नए और इस्तेमाल किए गए पैकेट बरामद किए गए।

विज्ञापन

पहले छापेमारी स्थल पर पकड़ी गई महिला से नाबालिग बच्ची के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान उसने खुलासा किया कि बच्ची को हरदा से हटाकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक अन्य ठिकाने पर भेज दिया गया है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से नए ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भागने लगे। इसी दौरान बाइक से भागने की कोशिश कर रहे एक पुरुष और एक महिला को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। वहीं, मौके से भाग रही एक बच्ची को भी पुलिस ने सुरक्षा में ले लिया। बच्ची के नाम-पते और उपलब्ध तस्वीर का मिलान करने पर स्पष्ट हुआ कि वह अरुणाचल प्रदेश की वही लापता नाबालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद नाबालिग बच्ची ने पूछताछ में अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि मोबाइल फोन नहीं दिलाने के कारण वह अपनी मां से नाराज होकर घर छोड़कर निकल गई थी और सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। सिलीगुड़ी में एक महिला ने उसे ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ ले आई। इसके बाद आरोपियों ने उसे पूर्णिया लाकर आफताब खान उर्फ अंकित तिवारी के हाथों बेच दिया। वहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।



ये भी पढ़ें- बिहार: दीपावली पर शराब और जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, 19 नामजद समेत 12 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कराए हैं। मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बड़हरा कोठी और अन्य क्षेत्रों में मामले में संलिप्त शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

प्रेसवार्ता करते पुलिस

मानव तस्करी का खुलासा: पूर्णिया में नाबालिग को बंधक बनाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed