{"_id":"aaab487f2b4a768e4d17fc7ff5354902","slug":"gurukul-student-was-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के राजफाश के डर से की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म के राजफाश के डर से की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में हुई छात्र यश की हत्या में पुलिस ने सुलझाते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के साथ गुरुकुल के ही छात्र ने कुकर्म किया था। इसका राजफाश न हो जाए इस डर से आरोपी ने छात्र की एक अन्य सहपाठी की मदद से गलाघोंट कर हत्या कर दी। गुरुकुल की साख पर बट्टा न लगे इसलिए उपाचार्य ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी और उसके साथी की मदद की थी। शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया।
विज्ञापन
कूरेभार थाना क्षेत्र के ककरहवा (मझवारा) में वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में छात्र यश पांडेय (15) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय निवासी बरना थाना जेथरा जिला एटा की बीते रविवार की सुबह परिसर में ही पेड़ के सहारे फंदे से शव लटकता पाया गया था। बेटे की मौत की सूचना के बाद देर रात पहुंचे कृष्ण कुमार पांडेय ने गुरुकुल के उपाचार्य पर बेटे की हत्या का सीधा आरोप लगाया था। दूसरे दिन पुलिस ने पिता की तहरीर पर उप आचार्य सत्यव्रत पांडेय व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
छात्र की हत्या का खुलासा करने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने एसओ डीके सिंह को सौंपी थी। एसओ ने घटना में शामिल गुरुकुल के छात्र अमन तिवारी (19) पुत्र राजेश तिवारी निवासी मिश्रपुर थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़, वरुण देव अग्रहरि (19) पुत्र राजेश अग्रहरि निवासी शाहगंज जिला जौनपुर और प्रबंधक सत्यव्रत पांडेय उर्फ वंशीधर पांडेय पुत्र विद्याधर निवासी अउदहा थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एएसपी प्रद्युम्न सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी अमन तिवारी है। अमन व वरुण देव गुरुकुल में शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
अमन ने छात्र यश के साथ कुकर्म किया था। यश ने ये बात सार्वजनिक करने की धमकी दी तो अमन ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वरुण ने अमन की मदद की थी। प्रबंधक को जब ये बात पता चली तो तीनों ने मिलकर शव को गुरुकुल परिसर के अंदर लगे चितवन के पेड़ के सहारे लटका दिया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां आरोपियों को जेल भेज दिया गया।